Haryana current affairs in hindi july 2018 - Download pdf

Haryana Current Affairs in Hindi July 2018 | Download pdf


HARYANA CURRENT AFFAIRS july 2018 – LATEST HARYANA GK IN HINDI

Latest Haryana Gk in Hindi for hssc, Haryana current affairs  in hindi 2018  pdf are given below:-

haryana current affairs in hindi


HARYANA CURRENT AFFAIRS IN HINDI PDF july 2018 – LATEST HARYANA GK IN HINDI FOR HSSC


Haryana Current Affairs in Hindi july 2018 |

इस पोस्ट में हरियाणा के जुलाई  महीने के करेंट अफेयर्स संबन्धित प्रश्न उत्तर दिए गए है| जो हरियाणा संबन्धित विभिन्न परीक्षाओ जैसे HSSC, HPSSC, हरियाणा पुलिस आदि में उम्मीदवार की सहायता करेगी Pdf Download  करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

Haryana Current Affairs in Hindi july 2018 |

1.    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में हरियाणा में आपदा प्रबंधन के लिए एक बटालियन को मंजूरी दी है | इस बटालियन का क्या नाम है|
उत्तर – हरयाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (HSDRF), इस बटालियन में 1120 जवानों को शामिल किया जाएगा|
2.    हरियाणा की किस महिला पर्वतारोही ने हाल ही में अफ्रीका की सबसे ऊंची माउंट किलीमंजरों को फतेह किया है| अपने इस कारनामे से वह हरियाणा की सबसे पहली कम उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाली युवती बन गई है|
उत्तर –  हिसार से शिवांगी पाठक | शिवांगी ने मई 2018 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्टको फतेह कर सबसे कम उम्र के पर्वतारोहीयो में अपना नाम दर्ज करवाया लिया है| उन्हे इसके लिए ‘The Eagle of Mountain’ का टाइटल भी दिया गया|
3.    32वीं पावर स्टेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में किस टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया?
उत्तर हरयाणा के सोनीपत की टीम ने
4.    हाल ही में चेक रिपब्लिक की पिल्सन सिटी में चल रहे वर्ल्ड कप मीटिंग ऑफ शूटिंग होप्स गेम्स में मनु भाकर ने कितने मेडल जीते?
उत्तर  तीन गोल्ड मेडल|


June 2018 :-


5.    हरियाणा में जैविक कृषि उत्पादों की प्रामाणिकता के लिए कौन एजेंसी की स्थापना की जाएगी?
उत्तर  Organic Certification Agency एजेंसी की
6.    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पौधा गिरी अभियान की शुरुआत की, इसका क्या उद्देश्य है?
उत्तर – इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से प्रदेश में 22 लाख पौधे लगाने का आग्रह किया है | इस साथ ही पौधे लगाने वाले विद्यार्थी को 6 महीने तक 50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की|
7.    HSSC ने हाल ही में किस चेयरमैन का निलंबन रद्द कर, दोबारा अध्यक्ष पद दिया गया?
उत्तर  चेयरमैन भारत भूषण भारती को अध्यक्ष पद दोबारा दिया गया
8.    चेयरमैन भारत भूषण भारती को HSSC ने क्यों निलंबित किया?
उत्तर  भारत भूषण भारती को ब्राह्णमणों पर विवादास्पद सवाल प्रश्न पत्र में आने के बाद हटाया दिया गया था |
9.    HSSC द्वारा अध्यक्ष भारत भूषण भारती के निलंबन के बाद अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी किसको सौपी गई थी ?
उत्तर- IAS दिप्ती उमाशंकर को ज़िम्मेदारी सौपी गई थी
10.  हाल ही में हरयाणा प्रदेश का छठा पासपोर्ट कार्यालय खोला गया है, यह किस जिले में खोला गया है?
उत्तर  भिवानी में, (अन्य पाँच पासपोर्ट केंद्र 1. हिसार, 2. गुरुग्राम, 3. चंडीगढ़, 4. पंचकुला, 5. अंबाला)
11.  हरियाणा की किस हॉकी खिलाड़ी को भारतीय महिला हॉकी विश्व कप टीम की ज़िम्मेदारी सौपी गई?
उत्तर  रानी रामपाल को भारतीय महिला हॉकी विश्व कप टीम की ज़िम्मेदारी सौपी गई
12.  हरियाणा के किस पर्वतारोही ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को 17 घंटे में फतह कर विश्व रेकॉर्ड बनाया दिया है ?
उत्तर – एवरेस्ट विजेता नरेंद्र यादव ने पर्वतारोही ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को 17 घंटे में फतह कर विश्व रेकॉर्ड बनाया दिया है , नरेंद्र यादव रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ के निवासी है

13.  12 जुलाई 2018 को राज्य के आठ हस्तशिल्प कारीगरों (Handicrafts craftsman) को स्टेट हैंडीक्राफ्ट अवार्ड-2016’ से नवाजा है। उनके नाम हैं क्या है  
उत्तर फरीदाबाद से तुलसी राम और बहादुरगढ़ से सूर्यकांत को प्रथम ईनाम के तौर पर तीन-तीन लाख रूपए का चैक व प्रशस्ति पत्र दिये गये , ज्योति बहादुरगढ़ से। दयाराम गांव मोहना, बल्लबगढ़ से, सुदेश पानीपत से , जोगेंद्र मुंढ़ाल खुर्द, भिवानी, तुलसीदास रेवाड़ी से  तथा मीरा ठाकुर पंचकूला से को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 51,000 रूपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
14.  32वीं पावर स्टेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर  बहादुरगढ़ में, (14 जुलाई से 16 जुलाई 2018)
15.  ट्यूनीशिया में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स-2018 (World Para Athletics Grand Prix -2018) में हरियाणा की बेटी ______ ने एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते |
उत्तर  एकता भ्याण
16.  12 जुलाई को आयोजित प्रोग्राम एक और सुधारके अंतर्गत महिलाओ की सेफ़्टी और एम्पावेरमेंट के लिए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्सकितने वेहीकल से बूस्ट की गई?
उत्तर  50

July 2018 - Download pdf