आज हम आपके लिए Haryana Group D Exam की तैयारी के लिए Haryana Group D Maths Mock Test in Hindi Free लेकर आए हैं। जो हमने बहुत ही महंत से तैयार किया है। तो आप इसे शेयर ज़रूर करें।
Haryana Group D Maths Mock Test In Hindi Based On HSSC Exam Pattern 2026. अगर आप HSSC Group D Exam की तैयारी कर रहे हो या Haryana CET Mock Test, Haryana Patwari, Haryana Clerk and Haryana Group D Exam की तैयारी कर रहे हो यह Maths Mock Test आपके लिए बहुत ही फ़ायदेमंद रहेगा।
नए Haryana Group D Mock Test के लिए आप हमारे साथ जुड़ें। हमारे टेलीग्राम ग्रुप में। PDF का लिंक आपको नीचे मिलेगी।
नोट - अगर आपको किसी प्रश्न में गलती नज़र आए तो हमें कमेंट करके बताएँ। और उसे ठीक करने में हमारा सहयोग करें।
ध्यान दें - हम आपके लिए डेली Current Affairs के Quiz भी डालते हैं। आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज़रूर ज्वाइन करें। वहाँ से आपको जल्दी अपडेट मिलती रहेगी। Current Affairs और HSSC Haryana CET Mock Test Free की।
अभी आप टेस्ट दे। अगर आपको किसी प्रश्न के उत्तर को देखना है तो नीचे दिए answer के बटन पर क्लिक करके आप देख सकते हैं।
Haryana Group D Maths Mock Test In Hindi Based On HSSC Exam Pattern 2026
Free Haryana Group D Online Maths Mock Test In Hindi 2026
1. यदि किसी संख्या का 40% = 120 है, तो उस संख्या का 60% क्या होगा?
(a) 150
(b) 180
(c) 200
(d) 240
(b) 180
Explanation: संख्या = 120 × 100/40 = 300. अब 300 का 60% = 180. इसलिए सही उत्तर (b) 180 है।
2. एक वस्तु का मूल्य ₹500 है। इसे 20% छूट पर बेचा जाता है। विक्रय मूल्य क्या होगा?
(a) ₹400
(b) ₹420
(c) ₹450
(d) ₹480
(a) ₹400
Explanation: छूट = 500 × 20/100 = ₹100. विक्रय मूल्य = 500 – 100 = ₹400. सही उत्तर (a) है।
3. दो संख्याओं का LCM 48 और HCF 4 है। यदि एक संख्या 12 है, तो दूसरी संख्या क्या होगी?
(a) 14
(b) 16
(c) 18
(d) 20
(b) 16
Explanation: सूत्र: LCM × HCF = पहली संख्या × दूसरी संख्या. 48 × 4 = 12 × दूसरी संख्या. 192 = 12 × दूसरी संख्या. दूसरी संख्या = 16. सही उत्तर (b) है।
4. एक ट्रेन 60 किमी/घंटा की चाल से चल रही है। 300 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
(a) 4 घंटे
(b) 5 घंटे
(c) 6 घंटे
(d) 7 घंटे
(b) 5 घंटे
Explanation: समय = दूरी / चाल = 300 / 60 = 5 घंटे. सही उत्तर (b) है।
5. यदि 8 आदमी एक काम को 12 दिनों में करते हैं, तो 6 आदमी उसी काम को कितने दिनों में करेंगे?
(a) 14 दिन
(b) 16 दिन
(c) 18 दिन
(d) 20 दिन
(b) 16 दिन
Explanation: कुल काम = 8 × 12 = 96 आदमी-दिन. 6 आदमी को लगेंगे = 96 / 6 = 16 दिन. सही उत्तर (b) है।
6. एक आयत की लंबाई 12 सेमी और चौड़ाई 8 सेमी है। उसका क्षेत्रफल क्या होगा?
(a) 86 वर्ग सेमी
(b) 92 वर्ग सेमी
(c) 96 वर्ग सेमी
(d) 100 वर्ग सेमी
(c) 96 वर्ग सेमी
Explanation: आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई = 12 × 8 = 96 वर्ग सेमी. सही उत्तर (c) है।
7. ₹1000 पर 10% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज क्या होगा?
(a) ₹100
(b) ₹150
(c) ₹200
(d) ₹250
(c) ₹200
Explanation: साधारण ब्याज = P × R × T / 100 = 1000 × 10 × 2 / 100 = ₹200. सही उत्तर (c) है।
8. एक वर्ग की भुजा 5 सेमी है। उसका परिमाप क्या होगा?
(a) 15 सेमी
(b) 20 सेमी
(c) 25 सेमी
(d) 30 सेमी
(b) 20 सेमी
Explanation: वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा = 4 × 5 = 20 सेमी. सही उत्तर (b) है।
9. 2, 4, 6, 8, 10 का औसत क्या होगा?
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
(c) 6
Explanation: योग = 2 + 4 + 6 + 8 + 10 = 30. औसत = 30 / 5 = 6. सही उत्तर (c) है।
10. 15 और 25 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या होगा?
(a) 3
(b) 5
(c) 10
(d) 15
(b) 5
Explanation: 15 के गुणनखंड: 3 × 5. 25 के गुणनखंड: 5 × 5. सामान्य गुणनखंड = 5. सही उत्तर (b) है।
11. यदि x + 5 = 12, तो x का मान क्या होगा?
(a) 5
(b) 6
(c) 7
(d) 8
(c) 7
Explanation: x + 5 = 12 → x = 12 – 5 = 7. सही उत्तर (c) है।
12. एक त्रिभुज के तीन कोणों का योग कितना होता है?
(a) 90°
(b) 180°
(c) 270°
(d) 360°
(b) 180°
Explanation: त्रिभुज के तीनों कोणों का योग सदैव 180° होता है। सही उत्तर (b) है।
13. 5! (5 फैक्टोरियल) का मान क्या होगा?
(a) 100
(b) 120
(c) 140
(d) 150
(b) 120
Explanation: 5! = 5 × 4 × 3 × 2 × 1 = 120. सही उत्तर (b) है।
14. एक वृत्त की त्रिज्या 7 सेमी है। उसका क्षेत्रफल क्या होगा? (π = 22/7)
(a) 154 वर्ग सेमी
(b) 144 वर्ग सेमी
(c) 164 वर्ग सेमी
(d) 174 वर्ग सेमी
(a) 154 वर्ग सेमी
Explanation: वृत्त का क्षेत्रफल = πr² = 22/7 × 7 × 7 = 154 वर्ग सेमी. सही उत्तर (a) है।
15. यदि एक संख्या का 1/4 भाग 20 है, तो संख्या क्या होगी?
(a) 60
(b) 70
(c) 80
(d) 90
(c) 80
Explanation: संख्या का 1/4 = 20 → संख्या = 20 × 4 = 80. सही उत्तर (c) है।

