Mahajanapadas Kal Question In Hindi - महाजनपद काल

Mahajanapadas Kal Question In Hindi - महाजनपद काल

Mahajanapadas Kal Question In Hindi - महाजनपद काल


पालि ग्रन्थों में गाँव के मुखिया को क्या कहा गया है?

भोजक/ग्राम भोजक

उज्जैन का प्राचीन नाम था?

अवन्तिका

नंद वंश का संस्थापक कौन था?

महापद्मनन्द

प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया?

ईरानियों द्वारा

सिकन्दर ने भारत पर कब आक्रमण किया?

326 ई. पू.

हर्यक वंश के किस शासक को 'कुणिक' कहा जाता था?

अजातशत्रु

किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?

उदयिन ने

323 ई. पू. में सिकन्दर महान् की मृत्यु हुई थी

बेबीलोन में

सिकन्दर महान् (Alexander the Great) एवं पोरस/पुरु की सेनाओं ने किस नदी के आमने-सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था?

झेलम के

किस प्रकार का मृदभाण्ड (पॉटरी) भारत में द्वितीय नगरीकरण/शहरीकरण के प्रारम्भ का प्रतीक माना गया?

उत्तरी काले पालिशकृत बर्तन (NBPW)

मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?

गिरिव्रज/राजगृह

किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया?

उदयिन द्वारा

सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध है?

अंगुत्तर निकाय में

मगध का कौन-सा राजा सिकन्दर महान् का समकालीन था?

घनानंद

प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था?

छठी सदी ई. पू.

सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तर भारत पर किस राजवंश का शासन था?

नंद वंश का.

ईसा पूर्व 6ठीं सदी में, प्रारम्भ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था?

मगध

नंद वंश का अंतिम सम्राट् कौन था?

घनानंद

भारत में सिक्कों/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ ?

600 ई. पू. में

अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है कि नंद राजा के आदेश से एक नहर खोदी गयी थी?

कलिंग में

पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था ?

डेरियस

मगध के किस प्रारम्भिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया?

अजातशत्रु

किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा बना दिया?

शिशुनाग ने

कौन सा बौद्ध ग्रन्थ सोलह महाजनपदों का उल्लेख करता है?

अंगुत्तर निकाय

विश्व का पहला गणतन्त्र वैशाली किसके द्वारा स्थापित किया गया?

लिच्छवी द्वारा

प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है?

अर्धचन्द्राकार

मगध के सबसे प्राचीन वंश के संस्थापक कौन थे?

बृहद्रथ

कलि ग्रन्थों में गाँव के मुखिया को क्या कहा गया है?

भोजक

गृहपति का अर्थ क्या है?

धनी व्यक्ति

प्रमुख महाजनपद

  1. मगध की राजधानी राजगृह या राजगीर
  2. अग की राजधानी चम्पा (आधुनिक भागलपुर)
  3. काशी की राजधानी वाराणसी या बनारस
  4. वज्जि की राजधानी वैशाली/विदेह/मिथिला
  5. कोसल की राजधानी श्रावस्ती
  6. कुरु की राजधानी इन्द्रप्रस्थ
  7. चेदि की राजधानी शक्तिमती - बुन्देलखण्ड और उसके आस-पास का भाग (उत्तर प्रदेश)
  8. मल्ल की राजधानी कुशीनगर एवं पावा
  9. अश्मक की राजधानी पौदन्य या पोतन
  10. वत्स की राजधानी कौशाम्बी (कोशम)
  11. पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र एवं कॉम्पिल्य
  12. मत्स्य की राजधानी विराटनगर (जयपुर)
  13. अवन्ति की राजधानी उज्जयिनी एवं महिष्मती
  14. गान्धार की राजधानी तक्षशिला एवं पुष्कलावती
  15. शूरसेन की राजधानी मथुरा -  मथुरा (उत्तर प्रदेश)
  16. कम्बोज की राजधानी राजपुर -  श्रेष्ठ घोड़ों के लिए प्रसिद्ध [रावलपिण्डी पेशावर क्षेत्र (पाकिस्तान)]

जैन संगीतियाँ

संगीतिसमयस्थल अध्यक्ष
प्रथमचन्द्रगुप्त मौर्य के समयपाटलिपुत्रस्थूल भद्र
द्वितीय512 ई.वल्लभीदेवर्घि क्षमाश्रमण