Haryana CET Samanya Gyan in Hindi For HSSC Practice test – Hssc gk in hindi

Haryana CET Samanya Gyan in Hindi For HSSC Practice test – Hssc gk in hindi

                       MOST IMPORTANT HSSC CET GK IN HINDI QUESTIONS

 HARYANA CET SAMANYA GYAN IN HINDI FOR HSSC PRACTICE TEST – HSSC GK IN HINDI

HSSC CET GK IN HINDI IS ALSO AVAILABLE IN PARTS. EACH PART CONTAIN SET OF 100 QUESTIONS. YOU CAN ALSO DOWNLOAD THEM IN PDF FORMAT BY JUST CLICKING PRINT FRIENDLY

Haryana CET Samanya Gyan in Hindi For HSSC Practice test – Hssc CET gk in hindi



प्रश्न-1. हरियाणा में पहला कॉलेज कब खुला?
उत्तर- 1926 ई.

प्रश्न-2. हरियाणा का पहला कॉलेज कहाँ खुला?
उत्तर- रोहतक में|

प्रश्न-3. हरियाणा का पहला समाचार पत्र कौन-सा था?
उत्तर- हरियाणा |

प्रश्न-4. हरियाणा समाचार पत्र कहाँ से प्रकाशित होता था?
उत्तर- झज्जर से|

प्रश्न-5. ‘हरियाणा‘ समाचार पत्र के संचालक कौन थे?
उत्तर- पंडित दीनदयालु शर्मा|

प्रश्न-6. पंडित दीनदयालु शर्मा दूसरा अखबार कौन-सा निकालते थे?
उत्तर- रिफाए आम|

प्रश्न-7. खैर अंदेश अखबार कब शुरू हुआ?
उत्तर- 1889 ई. में|

प्रश्न-8. जाट गज़ट अखबार कब शुरू हुआ?
उत्तर- 1916 में|

प्रश्न-9. जाट गज़ट कहाँ से निकलता था?
उत्तर- रोहतक से|

प्रश्न-10. जाट गज़ट के संपादक कौन थे?
उत्तर- चौधरी छोटूराम|

प्रश्न-11. हरियाणा में कौन-कौन से नये मंडल (Division) बनाए गए हैं?
उत्तर- करनाल और फरीदाबाद


प्रश्न-12. हरियाणा तिलक के संपादक कौन थे?
उत्तर- पंडित श्रीराम शर्मा|

प्रश्न-13. पंडित माधव प्रसाद मिश्र कहाँ के निवासी थे?
उत्तर- कुंगड (भिवानी) |


प्रश्न-14. बाबू बालमुकुन्द गुप्त कहाँ के निवासी थे?
उत्तर- गुडियानी (रेवाड़ी)

प्रश्न-15. सभी मंडलों के नाम बताएं?
उत्तर- अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद |

प्रश्न-16. हरियाणा तिलक अखबार कब शुरू हुआ?
उत्तर- 1923 ई. में|

प्रश्न-17. अब हरियाणा में कुल कितने मंडल हो गए हैं?
उत्तर- 6

प्रश्न-18. बाबू मुरलीधर कहाँ के निवासी थे?
उत्तर- अम्बाला|

प्रश्न-19. अम्बाला मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- अम्बाला, यमुनानगर, पंचकुला और कुरुक्षेत्र

प्रश्न-20. करनाल मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- करनाल, पानीपत, कैथल


प्रश्न-21. रोहतक मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी

प्रश्न-22. हिसार मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद

प्रश्न-23. गुरुग्राम मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

प्रश्न-24. फरीदाबाद मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- फरीदाबाद, पलवल और नूह

प्रश्न-25. हरियाणा में कौन-सी नयी पुलिस रेंज बनाई गई है
उत्तर- अम्बाला

प्रश्न-26. अब हरियाणा में कितनी पुलिस रेंज हो गई हैं?
उत्तर- पांच

प्रश्न-27. सभी पुलिस रेंज के नाम बताओ?
उत्तर- अम्बाला, करनाल, हिसार, रोहतक, साउथ रेंज (मुख्यालय रेवाड़ी)

प्रश्न-28. अम्बाला रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- अम्बाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र

प्रश्न-29. करनाल रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- करनाल, पानीपत, कैथल

प्रश्न-30. हिसार रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर-हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद

प्रश्न-31. रोहतक रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, दादरी, भिवानी

प्रश्न-32. साउथ रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूह


प्रश्न-33. हरियाणा के कुल कितनी पुलिस कमिश्नरी हैं?
उत्तर- तीन

प्रश्न-34. हरियाणा की सभी पुलिस कमीशनरी के नाम बताओ?
उत्तर- पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद

प्रश्न-35. हरियाणा में कौन-सा पुलिस जिला नया बनाया गया है जो जिला नहीं है केवल पुलिस जिला है?
उत्तर- हांसी

प्रश्न-36. हरियाणा का 22वां जिला कौन सा है?
उत्तर- चरखी दादरी

प्रश्न-37. हरियाणा में कितनी नयी तहसील बनाई गई हैं?
उत्तर- 10

प्रश्न-38. हरियाणा में कितनी नयी उपतहसील बनाई गई हैं?
उत्तर- 11

प्रश्न-39. हरियाणा में प्रशासनिक सुधार के लिए कौन सी संस्था बनाई गई है?
उत्तर- हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी

प्रश्न-40. हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर- डॉ. प्रमोद कुमार

प्रश्न-41. हरियाणा में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- गाँव दुधौला  जिला पलवल

प्रश्न-42. हरियाणा के कितने ग्रामीण जिले खुले में शौच मुक्त हो गए हैं?
उत्तर- सात

प्रश्न-43. हरियाणा में कितने शहरी जिले खुले में शौच मुक्त हूँ चुके हैं?
उत्तर- दो | सिरसा और रोहतक

प्रश्न-44. वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में थीम स्टेट कौन सा राज्य होगा?
उत्तर- झारखण्ड

प्रश्न-45. वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में पार्टनर कंट्री कौन सा देश होगा?
उत्तर- इजिप्ट

प्रश्-46. वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में कौन-कौन से देश पहली बार भाग ले रहे हैं ?
उत्तर- इथोपिया, मंगोलिया, स्लोवीनिया

प्रश्न-47. नोट बंदी में किस-किस मूल्य के नोट केंद्र सरकार ने बंद किये हैं ?
उत्तर- 1000 और 500

प्रश्न-48. एस.वाई.एल. क्या है?
उत्तर- सतलुज-यमुना लिंक नहर|

प्रश्न-49. हरियाणा का सबसे बड़ा गाँव कौन-सा है?
उत्तर- सिसाय (हरियाणा)|

प्रश्न-50. हरियाणा में परमाणु बिजली संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- गोरखपुर (फतेहाबाद)|

प्रश्न-51. हरियाणा में कृषि विभाग को अब किस नाम से जाना जायेगा?
उत्तर- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग|

प्रश्न-52. गुडगाँव का नया नाम क्या होगा?
उत्तर- गुरुग्राम|

प्रश्न-53. मेवात जिले का नाम अब क्या होगा?
उत्तर- नूह|

प्रश्न-54. हरियाणा में बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- अंजनथली जिला करनाल

प्रश्न-55. हरियाणा के विद्यालयों में इस वर्ष से कौन सी परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी गई है?
उत्तर- सेमेस्टर प्रणाली|

प्रश्न-56. हरियाणा में कितनी पुलिस कमीशनरी हैं?
(क) 2    (ख) 3   (ग) 4   (घ) 5
उत्तर-  ख

प्रश्न-57. साउथ रेंज में निम्न में से कौन-कौन से जिले आते हैं?
(क) महेंद्रगढ़     (ख) रेवाड़ी    (ग) पलवल    (घ) मेवात  (च) सभी
उत्तर- सभी

प्रश्न-58. हरियाणा सरकार ने किस दुधारू पशु के वध को जघन्य अपराध घोषित किया है?
उत्तर- गौ वध को

प्रश्न-59. हैपनिंग हरियाणा समिट कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर- गुडगाँव

प्रश्न-60. राजधानी चंडीगढ़ का नाम कहाँ से लिया गया है?
उत्तर- चंडी मंदिर से

प्रश्न-61. ख्वाजा अल्ताफ हुसैन हाली का जन्मवर्ष क्या है?
उत्तर- 1837 ई.

प्रश्न-62. हरियाणा में मगर प्रजनन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- भोर सैंदा जिला कुरुक्षेत्र

प्रश्न-63. हरियाणा विधान सभा में कुल कितनी सीट हैं?
उत्तर- 90

प्रश्न-64. हरियाणा के किन दो जिलों में विशेष पर्यावरण अदालतें स्थापित की गई हैं?
उत्तर- हिसार और फरीदाबाद

प्रश्न-65. गणगौर का त्योहर किस माह में मनाया जाता है?
उत्तर- मार्च-अप्रैल