Haryana gk in hindi download part 8 | haryana gk for hssc

                  Haryana gk in hindi download

HARYANA GENERAL KNOWLEDGE IMPORTANT QUESTIONS FOR HARYANA POLICE



MOST IMPORTANT QUESTIONS RELATED TO HARYANA POLICE FOR HSSC PREPARATION


Haryana Samanya Gyan  pdf General Knowledge , HSSC, GK in Hindi  हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Quiz for HSSC examination

haryana gk for hssc
Haryana gk in hindi , haryana gk pdf


MOST IMPORTANT QUESTIONS RELATED TO HARYANA POLICE

01. हरियाणा में खेलों में लाइफ टाइम अचीवमेंट का 2 लाख रुपए का पुरस्कार पुरुषों को किस नाम से दिया जायेगा?
उत्तर-महाराणा प्रताप
302. हरियाणा में खेलों में लाइफ टाइम अचीवमेंट का 2 लाख रुपए का पुरस्कार महिलाओं को किस नाम से दिया जायेगा?
उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
303. माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली हरियाणवी जुड़वाँ बहनें कौन हैं?
उत्तर-तान्शी और नुन्शी मलिक
304. हरियाणा के जूनियर खिलाडियों को किस नाम का 1 लाख रुपए राशि वाले 5 पुरस्कार प्रति वर्ष दिए जायेंगे?
उत्तर-एकलव्य पुरस्कार
305. हरियाणा में जन शिकायतों के समाधान के लिए हरसमाधान पोर्टल किस वर्ष शुरू किया गया?
उत्तर-2010 में
306. हरियाणा में लोकायुक्त की नियुक्ति किस वर्ष की गयी?
उत्तर-2011 में
307. देवीरूपक योजना किस वर्ष शुरू की गयी?
उत्तर-2002 में
308. हर्ष किस वंश का शासक था?
उत्तर-वर्धन वंश
309. राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (NBRC) हरियाणा में कहाँ है?
उत्तर-मानेसर (गुडगाँव)
310. हरियाणा की जीवन प्रत्याशा (life expectancy) कितने वर्ष है ?
उत्तर-66.2 वर्ष
311. हरियाणा की नगरीय जनसँख्या कितने प्रतिशत है?
उत्तर-34.88%
312. भारत के किसी राज्य विधानसभा की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर-शन्नो देवी (1967 में हरियाणा विधानसभा की)
313. हरियाणा के वर्तमान एडवोकेट जनरल कौन हैं ?
उत्तर- बलदेवराज महाजन
314. हरियाणा विधानसभा में विपक्षी दल का नेता कौन है?
उत्तर-अभय चौटाला
315. 1969 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना कहाँ की गयी थी?
उत्तर-चंडीगढ़ में
316. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भिवानी में किस वर्ष स्थानांतरित किया गया?
उत्तर-1981 में
317. हरियाणा में 10+2 शिक्षा नीति किस सत्र से लागु हुई थी?
उत्तर-1985-86
318. भारतीय कला-संस्कृति का प्रतीक किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव
319. हरियाणा का एक नाम ‘ हरियाला ‘ किस पुराण में है ?
उत्तर-स्कन्द पुराण
320. हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर- 1969
321. हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-28 जनवरी ,1970
322. हरियाणा सरकार के प्रथम एडवोकेट जनरल कौन थे ?
उत्तर-आनंद स्वरूप
323. हरियाणा में कितने उपमंडल है ?
उत्तर-58
324. हरियाणा में कितनी तहसीलें हैं ?
उत्तर-80
325.हरियाणा में कुल कितनी उप तहसीलें हैं ?
उत्तर-50
326. हरियाणा में कुल कितने खंड है ?
उत्तर-125
327. हरियाणा में कुल कितने कस्बे हैं ?
उत्तर-154
328. गुडगाँव में मारुति उद्योग की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर-1983
329. प्राचीन स्थल भगवानपुरा किस जिले में स्थित है?
उत्तर-कुरुक्षेत्र
330. हरियाणा में इंडो-ग्रीक सिक्के किस स्थान से मिले हैं?
उत्तर-खोखराकोट (रोहतक)
331. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर-21 वर्ष
332. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कितनी निर्धारित की गयी है ?
उत्तर-8वीं पास
333. पंचायत चुनाव किसकी देखरेख में होते हैं ?
उत्तर-राज्य चुनाव आयोग
334. हरियाणा में सरकार द्वारा शहरों में शौचालय निर्माण हेतु कितनी राशि दी जाती है ?
उत्तर-14000 रुपए
335. हरियाणा में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-573
336. हरियाणा में ख्याति प्राप्त प्रबंधन और विकास संस्थान (MDI) कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव
337. हरियाणा-में-हड़प्पा-सभ्यता-से-पूर्व-की-सभ्यता-के-आभूषण-और-अवशेष-कहाँ-से-मिले-हैं ?
उत्तर-कुनाल (हिसार)
338. अशोक-कालीन-टोपरा-अभिलेख को-किसने-दिल्ली के-पुराने-किले-में-स्थापित-किया-था?
उत्तर-फिरोजशाह तुगलक
339. किस बौद्ध ग्रन्थ में हरियाणा के बारे में जानकारी मिलती है ?
उत्तर-दिव्यावदान में
340. सिंधु घाटी सभ्यता के केंद्र बनावली (हिसार) की खोज किसने की थी?
उत्तर-1973-74 में आर.एस.बिष्ट ने
341. सिंधु घाटी सभ्यता के हरियाणा में स्थित किस केंद्र से मिट्टी का हल और जौ के साक्ष्य मिले हैं?
उत्तर-बनावली (हिसार)
342. महान मौर्य शासक अशोक ने हरियाणा में कहाँ स्तूप बनवाया था?
उत्तर-थानेसर
343. छठी शताब्दी में थानेसर में वर्धन वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-पुष्यभूति
344. मिहिरभोज के समय (नौवी शताब्दी) में कौनसा नगर घोड़ों के व्यापार का प्रमुख केंद्र था?
उत्तर-पेहोवा
345. हरियाणा का सबसे लम्बे समय तक राज्यपाल कौन रहा है?
उत्तर-श्री बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती
346. हरियाणा में कोटला की पहाड़ियाँ कहाँ है?
उत्तर-मेवात में
347. इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्टृ रिपोर्ट (एफएसआई) 2013 के अनुसार हरियाणा में वन आवरण कितने वर्ग किलोमीटर है ?
उत्तर-1586 वर्ग किलोमीटर।
348. हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वनावरण है ?
उत्तर-3.59%
349. हरियाणा राज्य में ट्री कवर कितने क्षेत्र पर है?
उत्तर- 1282 वर्ग किलोमीटर
350. हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वृक्ष आवरण है ?
उत्तर- 2.90%