Rohtash wins mount kilimanjaro

हिसार के रोहताश ने साऊथ अफ्रिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को किया फतह | बनाया रिकॉर्ड

 

रोहताश खिलेरी ने साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलीमंजारो को फतह कर नया रिकॉर्ड कायम किया है| उन्होने यह रिकॉर्ड 17 घंटे में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। रोहताश खिलेरी मलापुर, हिसार के निवासी है|
रोहताश खिलेरी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया की इससे पहले उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 16 मई 2018 को फतह किया था|
Rohtash
Rohtash wins mount kilimanjaro


उनका सफर बहुत ही कठिनाईयों वाला और बहुत संघर्षशील रहा। उन्होंने अपना यह अभियान
21 जुलाई से शुरु किया, जिसे 24 जुलाई को समाप्त किया। उन्होने बताया इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल हुए |
इस पूरे अभियान में मुख्यत: तीन बातें सामने आई, जो कि मौसम, खाना और रहना। क्योंकि शरीर पूरी तरह से थकान से भर चुका था| इसका मुख्य कारण जल्दी- जल्दी चलना है।
इस अभियान को नेशनल पार्क गेट से लेकर चोटी तक मात्र 17 घंटे में पूरा किया गया, जो रिकार्ड पहले 32 घंटे का था और इस रिकार्ड में इतना लंबा समय को कम कर के इस नए कीर्तिमान स्थापित किया। इस अभियान में विक्टर व रामा और राहा टीम का सहयोग रहा।
उन्होंने बताया कि किलिमंजारो अभियान को स्पॉन्सर फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी मिस्टर राधेश्याम और एमडी बंसी लाल सिहाग और विवेक बिश्नोई (उर्फ बबलू) ने किया। इसके लिए उन्होंने सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
अगला लक्ष्य
अगला लक्ष्य यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस को फतह करना है| रोहताश ने बताया कि उनका आगे का लक्ष्य विश्व के सात महाद्वीपों की सात चोटियों को फतह करना है|
Haryana gk Other Post
  Read More Latest Changes in Haryana gk – Haryana GK Updates

Haryana GK in Hindi

     Haryana Current Affairs

Govt. Jobs

     HSSC Exam Special Book